Sunday, April 28th, 2024

भाजपा सरकार: मंत्री बनते ही पावर में भाई, कोई बना रजिस्ट्रार तो कोई एडी

भोपाल
प्रदेश से कांगे्रस सरकार को विदा हुए अभी एक माह तक नहीं बीत पाया है। भाजपा सरकार ने कोरोना को छोड़ कुर्सियों से अधिकारियों का सिलसिला शुरू कर दिया है। यहां तक मंत्री बनने के बाद उनके भाईयों को उच्च स्तरीय पदों पर आसीन किया जा रहा है। कुछ पद ऐसे भी जिनकी बदली होने की संभावनाएं बनी हुई हैं।

कोरोनो से पूरा प्रदेश जूझ रह है, भाजपा सरकार लाकडाउन होने के बाद भी उच्च पदों पर अपने चहेतों को बैठाने का कार्य शुरू कर चुकी है। भाजपा सरकार के आाते ही सबसे पहले नरोत्तम मिश्रा के भाई आनंद मिश्र को जीवाजी विवि ग्वालियर में रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया। मंत्री बने तुलसी सिलावट को चौबीस घंटे ही नहीं बीत पाए थे कि उनके भाई डॉ. सुरेश सिलवाट को इंदौर संभाग का अतिरिक्त संचालक का अतिरक्त प्रभार बुधवार को सौंप दिया गया। डॉ. सिलावट होल्कर साइंस कालेज में  प्राचार्य के रूप में पदस्थ हैं। तीन मई के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के होने वाले कैबिनेट विस्तर में दो दर्जन कैबिनेट और राज्यमंत्री नियुक्त होने वाले हैं। उनके रिश्तेदारों को भी एडजेस्ट करने के लिए प्रदेश में खास पदों को रिक्त किया जा रहा है। वहीं कई पदों को चिंहित किया जा रहा है।

एमसीयू के बाद कतार में फीस कमेटी और आयोग
कुलपति दीपक तिवारी और रैक्टर रमेश भंडारी से इस्तीफा लेने के पद दोनों पदों पर भाजपा अपने उत्तराधिकारी नियुक्त करने की सूची तैयार कर रही है। इसमें सबसे पहला नाम जगदीश उपासने का शामिल हैं। वहीं प्रवेश एवं फीस विनियामक कमेटी अध्यक्ष पर कमलाकर सिंह और निजी विवि विनियामक आयोग का चेयरमेन आलोक चंसोरिया के बाद मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद मैपकास्ट के महानिदेशक शुचि श्रीवास्तव को हटाकर नयी नियुक्त की तैयारी चल रही है। इसके बाद विवि में रजिस्ट्रार के पदों पर भी नियुक्ति होना शेष है।

संबंधित ख़बरें

आपकी राय

8 + 14 =

पाठको की राय